{"_id":"595bccae4f1c1bdd098b4a1e","slug":"31499188398-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर-शौंडाधार वाया दियार बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर-शौंडाधार वाया दियार बस सेवा शुरू
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू की दियार पंचायत के लिए परिवहन निगम की भुंतर-शौंडाधार वाया दियार बस बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को इस मौके पर पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह सचानी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने से गदगद ग्रामीण भावुक हो गए। ग्रामीणों ने युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के अथक प्रयासों से ही शौंडाधार के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। इस दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता की कार्यप्रणाली और वचनबद्धता पर गर्व होता है। भुंतर-शौंडाधार वाया दियार होकर बस सेवा के शुरू होने से लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कर्ण सिंह से यह मांग रखी थी, जिसे उन्होंने पूरा किया और अब बस सेवा शुरू हो गई है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान मनोरमा ठाकुर, कांग्रेस के एससीएसटी सेल के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, यशवंत सिंह, देश राज, टेक चंद, नेत्र प्रकाश, कन्हैया लाल, दीपक शर्मा, ओम चंद, डाबे राम, गोवर्धन ठाकुर, धनश्याम तथा चंद्र किरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत प्रधान मनोरमा ठाकुर, कांग्रेस के एससीएसटी सेल के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, यशवंत सिंह, देश राज, टेक चंद, नेत्र प्रकाश, कन्हैया लाल, दीपक शर्मा, ओम चंद, डाबे राम, गोवर्धन ठाकुर, धनश्याम तथा चंद्र किरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन