फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   3.80 kg charas recovered from youth

युवक से 3.80 किलो चरस बरामद

Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
3.80 kg charas recovered from youth
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू की बंजार घाटी में पुलिस की नाकाबंदी में एक युवक से 3.80 किलो चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह बंजार के पुजाली के पास राता पोहरा नामक जगह पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक युवक पैदल आ रहा था, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टेक चंद (30), निवासी रांगचा घनियार, बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक ने चरस को कहां से लाया और इसको किसे बचने वाला था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। युवक की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed