{"_id":"61f976a24f42f35179359627","slug":"24400-student-vaccinated-in-kullu-distric-kullu-news-sml398308730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 24400 किशोरों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 24400 किशोरों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में बुधवार से किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग पूर्व की भांति शिक्षा विभाग के साथ मिलकर अभियान को गति प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन किशोरों को पहली डोज लगाए 28 दिन पूरे हो चुके हैं, उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 24400 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।
बता दें कि किशोरों को नजदीकी स्कूलों में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने मिलकर प्लान तैयार किया है। किस स्कूल में कितने बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी, इसके लिए सभी स्कूलों की अलग-अलग सूची बनाई गई है। सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का काम करेंगी।
गौरतलब है कि जिला कुल्लू में 24500 से अधिक किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज प्रदान की गई है। इसमें जिला कुल्लू के अलावा पर्यटक किशोर भी शामिल हैं। ऐसे में विभाग ने स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में अब 28 दिनों का समय पूरा कर चुके 24000 युवाओं को क्रमबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाने की तैयारी की है। किशोरों की सूची के आधार पर स्कूलों का चयन वैक्सीनेशन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि कुल्लू में 15 से 18 साल के किशोरों को बुधवार से दूसरी डोज प्रदान की जाएगी। इसके लिए विभागीय प्लान तैयार है। किशोरों को स्कूलों में ही वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों और बुजुर्गों को प्री-कोशनरी डोज भी लगाई जाएगी।