फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   240 paraglider equipment checked in Dobhi, Raison, defects found in 7

Kullu News: डोभी, रायसन में 240 पैराग्लाइडर उपकरण जांचे, 7 में मिली खामियां

Wed, 08 May 2024 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
240 paraglider equipment checked in Dobhi, Raison, defects found in 7
रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर और उपकरणों की जांच करते निरीक्षक
कुल्लू। पर्यटन सीजन में हादसों को रोकने के लिए राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों की जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने पर ही उपकरणों के उपयोग की संचालकों को अनुमति प्रदान की जा रही है। मंगलवार को पैराग्लाइडिंग साइट डोभी और रायसन में पैराग्लाइडर उपकरणों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और पर्यटन विभाग कुल्लू की संयुक्त टीम ने साइटों पर जाकर पैराग्लाइडर और अन्य उपकरणों की जांच की। टीम ने दोनों साइटों पर कुल 240 पैराग्लाइडर जांचे, जिनमें से 233 सुरक्षा मानकों पर खरे पाए गए। सात पैराग्लाइडर उपकरणों में खामियां मिली हैं। निरीक्षण टीम में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक सूचना अधिकारी मनाली योगराज कटोच और रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी के प्रभारी गिमनर सिंह तकनीकी कमेटी में बतौर निरीक्षक रहे।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को अपनी टीम के साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में 130 और रायसन साइट में 110 पैराग्लाइडर जांचे। दोनों साइटों पर किए गए निरीक्षण में सात पैराग्लाइडरों में खामियां मिलने पर निरीक्षकों ने संचालकों को खामियां हटाकर दोबारा निरीक्षण करवाने को कहा है। इस संबंध में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि पर्यटन सीजन में किसी तरह की चूक साहसिक गतिविधियों में न हो और पर्यटकों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से उपकरणों का निरीक्षण किया जा रहा है। कहा कि डोभी और रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में मंगलवार को 240 पैराग्लाइडर जांचे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed