{"_id":"6918ab97080cf101440371dc","slug":"24-trainees-learned-leadership-skills-and-communication-skills-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161760-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 24 प्रशिक्षुओं ने सीखी नेतृत्व क्षमता और संचार व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 24 प्रशिक्षुओं ने सीखी नेतृत्व क्षमता और संचार व्यवस्था
Sat, 15 Nov 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण एवं डिजाइन सेंटर गुरुग्राम के विशेषज्ञों ने सिखाए गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत चलाए जाने वाले विशेष शैक्षणिक अभियान में नेतृत्व क्षमता और संचार व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके तहत भुट्टिको के निदेशक मंडल सदस्यों, उच्चाधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को नेतृत्व क्षमता, संचार व्यवस्था, डिजिटल शिक्षा, गुणवत्ता, कार्य व्यवस्था प्रबंधन और क्रियाशील क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। सहकारिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम दिल्ली की ओर से प्रायोजित एवं परिधान प्रशिक्षण एवं डिजाइन सेंटर गुरुग्राम के विशेषज्ञों ने 12 से 15 तक भुट्टिको के 24 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से गुर सीखे।
कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के सहायक निदेशक रघुनंदन शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। भुट्टिको अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम और परिधान प्रशिक्षण एवं डिजाइन सेंटर का विशेष आभार जताया।