फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   24 posts of physical teacher will be filled

Kullu News: शारीरिक शिक्षक के भरे जाएंगे 24 पद

Wed, 27 May 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
24 posts of physical teacher will be filled
कुल्लू। जिला कैडर से संबंधित सीएंडवी वर्ग के शारीरिक शिक्षक के 24 पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत आगामी तीन और चार जून को बैचवाइज काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय कुल्लू, लोअर विंग में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार सामान्य वर्ग के आठ पदों के लिए 31 दिसंबर 2005, अनुसूचित जाति वर्ग के छह पदों के लिए 31 दिसंबर 2007, अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक पद के लिए 31 दिसंबर 2007, अन्य पिछड़ा वर्ग के आठ पदों के लिए 31 दिसंबर 2007 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एक पद के लिए 31 दिसंबर 2006 तक के बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

आनी और बंजार रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तीन जून को, जबकि कुल्लू रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चार जून को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय कुल्लू में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन वे निर्धारित बैच के अंतर्गत आते हैं, वे भी सीधे कार्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र, व्यावसायिक प्रमाणपत्र तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222679 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed