{"_id":"5bd1efecbdec22698c6e40ad","slug":"21540485100-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव आदेश पर चमड़े की चीजों के साथ गांव में प्रवेश पर पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव आदेश पर चमड़े की चीजों के साथ गांव में प्रवेश पर पांच हजार जुर्माना
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा उत्सव
----
चमड़े से बनी चीजों के साथ गांव
में प्रवेश किया तो 5 हजार जुर्माना
देव आदेश पर कुल्लू के काथी और कुकड़ी गांवों में नहीं ले जा सकते चमड़े की चीजें
दोनों गांवों से काफी दूर गालग नाले के पास ही निकालने पड़ते हैं पर्स, जूते और बेल्ट
सदियों से हो रहा परंपरा का निर्वहन, बाकायदा बोर्ड लगाकर दी हे नियमों की जानकारी
बलदेव राज
कुल्लू। पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के लिए पेटा समेत अन्य सामाजिक संगठन काम रहे हैं। वहीं, कुल्लू के देवी-देवता के आदेश भी इस दिशा अहम भूमिका निभा रहे हैं। कुल्लू जिले के काथी और कुकड़ी गांवों में देवता हरि नारायण के आदेश पर चमड़े से बनी चीजों के साथ प्रवेश करना सख्त मना है। अगर किसी ने गांवों में चमड़े की वस्तु, जूते, बेल्ट और पर्स के साथ प्रवेश किया तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
देवता के आदेश का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा गांव से काफी दूर गालग नाला नामक जगह पर एक बोर्ड भी लगाया गया है। बोर्ड में साफ तौर पर देवता के नियमों की जानकारी दी गई है। काथी और कुकड़ी गांव उझी घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में माने जाते हैं। कई किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद देवता हरि नारायण दशहरा में आते हैं। दोनों गांवों में करीब 150 परिवार हैं। जो देव आदेशों का सदियों से पालन कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में चमड़े के जूते भी नहीं पहने जाते हैं। देवता चमड़े से बनी चीजों को लेकर काफी सख्त हैं। काथी और कुकड़ी के आराध्य देवता हरि नारायण के कारदार रूपदास ने कहा कि गांव में चमड़े के जूतों, बेल्ट व पर्स आदि चीजें ले जाना सख्त मना है। अगर कोई चमड़े की चीज के साथ गांव में प्रवेश करता है तो उसे पांच हजार रुपये जुुर्माना भरना पड़ता है। देव आदेश का पालन काथी और कुकड़ी गांवों में सदियों से हो रहा है।
--