फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आखिर कब नसीब होगा सैंज कॉलेज को भवन

आखिर कब नसीब होगा सैंज कॉलेज को भवन

Mon, 05 Feb 2018 09:18 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
आखिर कब नसीब होगा सैंज कॉलेज को भवन
student shimla - फोटो : amarujala
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के सैंज कॉलेज के भवन के निर्माण का मामला अधर में लटकता नजर आ रहा है। कॉलेज भवन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण नहीं बन पा रहा है। जबकि भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि में आ चुकी है। मजबूर में कॉलेज प्रबंधन को कक्षाएं स्कूल में ही चलानी पड़ रही हैं। दो साल से भवन का निर्माण न होने को लेकर स्थानीय जनता में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय किसन चंद, डोला सिंह, भगत राम, दुनी चंद, भाग सिंह, दिले राम, रमेश कुमार, हुक्म राम, फते सिंह, दोत राम, रामसरन, राजकुमार, ओमदत्त, लालकृष्ण, शेर सिंह, तुलसी राम, प्रेम सिंह, लेद राम, बिहारी लाल और रूपदास ने कहा कि कॉलेज में बैठने की सही सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कई बच्चों को कुल्लू कॉलेज में दाखिला लेना पड़ रहा है। कई बार मामले को लेकर प्रशासन व विभाग को अवगत करवाया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। दो साल पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कॉलेज का उद्घाटन किया था। कॉलेज भवन निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि दी थी। फारेस्ट क्लीरेंस न मिलने के कारण भवन निर्माण कार्य लटका हुआ है। हालांकि कॉलेज भवन के लिए 38 बीघा 12 विस्वा भूमि को वन विभाग से शिक्षण संस्थान के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। यह ऑनलाइन भी हो चुका है लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण कॉलेज भवन नहीं बन पा रहा है। मामले को लेकर बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए फारेस्ट से भूमि की क्लीयरेंस जल्द दिलाई जाएगी। जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed