फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   208 vacant lecturer posts in Kullu schools

Kullu News: कुल्लू के स्कूलों में खाली प्रवक्ताओं के 208 पद

Thu, 16 Oct 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
208 vacant lecturer posts in Kullu schools
बिना गुरु कैसे जलेगी शिक्षा की लौ, हजाराें विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलार
विज्ञापन

विज्ञान और वाणिज्य संकाय के प्रवक्ता नहीं होने से विद्यार्थी ज्यादा हो रहे परेशान

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमी चल रही है। हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक रही है। जिले में 111 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं।
इनमें कई विद्यालय ऐसे में हैं जिनमें विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। इस वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 208 पद रिक्त हैं। प्रवक्ता न होने से हजारों विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना शिक्षक पढ़ाई भी पहाड़ सी हो गई है। सबसे अधिक परेशानी विज्ञान और वाणिज्य संकायों के विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है। बिना शिक्षक उन्हें कठिन विषयों को पढ़ने और समझने में समस्याएं आ रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीन माह के अंतराल में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की कमी का ब्योरा शिक्षा निदेशालय को पत्राचार के माध्यम से भेजा जाता है लेकिन अभी नई नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। स्कूल प्रबंधन समितियां भी मासिक बैठकों में प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को सौंपती हैं। इनमें विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षकों के पदों को भरने की मांग प्रमुखता से रखी गई होती है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देश राज डोगरा ने कहा कि तीन माह के अंतराल में सभी सातों शिक्षा खंडों से शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी ली जाती है और निदेशालय भेजी जाती है, जिन विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। उन्हें भरने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कहा कि जिला में प्रवक्ताओं के 858 पद स्वीकृत हैं जिनमें 650 पदों पर प्रवक्ता तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed