{"_id":"5cd4563fbdec2207334c3011","slug":"201557419583-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के योगदान से मिली मेगानाटी को देशभर में पहचान:यूनुस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के योगदान से मिली मेगानाटी को देशभर में पहचान:यूनुस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक रथ मैदान में हुई मेगा नाटी में जिले के कोने-कोने से आईं महिलाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने आभार जताया है। यूनुस ने कहा कि उनके एक आग्रह पर इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान का संदेश देने के लिए आयोजित की गई नाटी के लिए पहुंचीं और देखते ही देखते नाटी को एक अद्वितीय शो बना दिया। डीसी ने लोकतंत्र के लिए की गई मेगा नाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करवाने में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी के बिना यह सब कुछ संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि कुल्लू का लोकनृत्य पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है और अब मतदान के लिए जागरूक करने का यह देशभर में एक अनूठा प्रयास भी रिकॉर्ड बन गया।
उन्होंने कहा कि जिले की बेजोड़ संस्कृति को संजोए रखने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष भर मेलों और त्योहारों का सिलसिला जारी रहता है और इन अवसरों पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। घर और खेत-खलिहानों के कामकाज के बावजूद महिलाएं बड़ी संख्या में सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेती हैं। यही कारण है कि जिले की देश-विदेशों में सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने जिले की महिलाओं से भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में तत्पर रहने का आग्रह किया। उन्होंने नाटी की सफलता के लिए एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा, स्वीप कोर समिति के चेयरमैन डॉ. अमित गुलेरिया, नोडल अधिकारी डॉ. लाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य, डीपीआरओ प्रेम ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।