{"_id":"5bd88a01bdec22698f4cb9c7","slug":"201540917761-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊझी घाटी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊझी घाटी में
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल न भरने पर 800 बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी
बागवानी, आईपीएच, जियो और ऑडिया कंपनी सहित 400 उपभोक्ताआें को नोटिस
बोर्ड की बकाया राशि 22 लाख से ऊपर पहुंची, तीन माह से नहीं भरा है बिल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। तीन महीनों से बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड ने ऊझी घाटी के करीब 800 बिजली कनेक्शनों को काटने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम चरण में 400 से अधिक कनेक्शनों को काटने के आदेश बोर्ड ने जारी कर दिए हैं, जबकि बागवानी, आईपीएच, जियो और ऑडिया कंपनी को भी बिल न देने पर नोटिस भेजे हैं। बकाया राशि 22 लाख रुपये से अधिक होने से बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर भी दबाव है। बिजली बोर्ड ने उन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा है, जिनका बिल एक हजार रुपये से अधिक है, जबकि इससे कम बिल वाले लोगों की संख्या एक हजार से अधिक है। इसके बाद बोर्ड इन लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। घाटी के पतलीकूहल, कटराईं, जटेहड़-विहाल, रायसन, बैंची, शिरड़, छाटनसेरी, डोभी, फोजल, नेरी, डोहलूनाला, बड़ाग्रां, 15 मील, 18 मील, पनगां, बरान और हलाण-2 आदि इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं पर यह कार्रवाई की जा रही है। बिजली बोर्ड ने इन लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर बिल को जमा करने को कहा गया था, लेकिन अब बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए 400 उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों का कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड की इस कार्रवाई से ऊझी घाटी के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड कटराईं के सहायक अभियंता सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि एक हजार से अधिक बकाया बिजली बिल वाले 800 उपभोक्ताओं के पास बोर्ड का 22 लाख रुपये से अधिक की राशि फंसी है। ऐसे में अब इन लोगों के कनेक्शनों को काटा जा रहा है। इसके अलावा बागवानी, आईपीएच और कुछ दूरसंचार कंपनियों के टापर के करीब एक लाख रुपये का बिल बकाया चल रहा है। उन्हें एक हफ्ते में बिल भरने समय देकर नोटिस दिए गए हैं।