फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटन के लिए विकसित होंगे धुंधी-सिस्सू

पर्यटन के लिए विकसित होंगे धुंधी-सिस्सू

Fri, 27 Jul 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन के लिए विकसित होंगे धुंधी-सिस्सू
सीएम का प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली। रोहतांग सुरंग राज्य की खूबसूरत और घाटी की अर्थव्यस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली बनेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीमा सड़क संगठन और परियोजना का निर्माण कर रही स्ट्रॉबेग एजी एफकॉन्स जेवी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरंग के कार्य की प्रगति का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री के लाहौल-स्पीति के सिस्सू पहुंचने पर लोगों ने कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की अगुवाई में पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धुंधी और जनजातीय क्षेत्र के सिस्सू को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार रोहतांग सुरंग को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास करेगी तथा यह स्थानीय युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी। सरकार इसके लिए योजना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस सड़क पर लेह तक तीन और सुरंगों का निर्माण करने पर विचार कर रही है, क्योंकि सामरिक महत्व की सड़क होने के साथ-साथ इससे 100 किलोमीटर की दूरी तथा सात घंटे के समय की बचत होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मनाली स्थित बर्फ एवं ग्लेशियर अध्ययन संस्थान (सासे) का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति वासियों के लिए यह एक यादगार क्षण हैं कि मुख्यमंत्री ने महत्वाकांक्षी सुरंग से लाहौल-स्पीति का दौरा किया है। विकास के लिए बजट में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की मांगों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया। यांगला गांव के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए पुल के निर्माण की मांग रखी गई। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मनाली हेलीपैड का निरीक्षण किया। हेलीपैड का पर्यटन की दृष्टि से विस्तार करने की संभावना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed