फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रत्याशी के पोस्टर में सीएम, विधायक के फोटो

प्रत्याशी के पोस्टर में सीएम, विधायक के फोटो

Wed, 25 Jul 2018 08:45 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी के पोस्टर में सीएम, विधायक के फोटो
पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उप चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लगी हुई है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आदर्श आचार संहिता के बीच सीएम के ओएसडी सरकारी गाड़ी में दौड़ रहे है, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पोस्टर में सीएम व विधायक का फोटो लगा हुआ है और अधिकारी कार्रवाई के बजाय खामोश हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बंजार के विधायक जनता के बीच अपनी साख खो बैठे हैं और अब यह हालत हो गई है कि पंचायत चुनाव में भी सीएम के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा बुधवार को बंजार में सरकारी गाड़ी में घूमते नजर आए। इसका युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, जसवंत, राकेश, महेश्वर, मनोहर लाल, अमित, ललित, निहाल व अन्य ने कहा कि यहां लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बंजार के खाड़ागाड़ जिप वार्ड में उप चुनाव में सरकारी मशीनरी का सरेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिप उप चुनाव में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी बालक राम ने चुनाव प्रचार में सीएम व स्थानीय विधायक की फोटो पोस्टरों व होर्डिंग में लगाई है। विधायक सरेआम सीएम के नाम पर पंचायत में वोट मांग रहे हैं और हर तरह से आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। युवा कांग्रेस व कांग्रेस ने इसकी शिकायत भी की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि वह प्री जनमंच द्वार कार्यक्रम में व्यस्त थे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि इस बारे में संबंधित निर्वाचन अधिकारी से जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed