फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एक साल और लटक गया भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण

एक साल और लटक गया भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण

Sat, 30 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
एक साल और लटक गया भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण
एक साल और लटक गया
विज्ञापन

भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण
टेंडर के एक साल बाद ठेकेदार ने काम करने से किया इंकार
ट्रैफिक को देखते हुए इस साल अक्तूबर से शुरू होना था काम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जाम के लिए परेशानी बना भुंतर में ब्यास नदी का वैली ब्रिज का निर्माण कार्य अब एक साल से लिए लटक गया है। 2017 को टेंडर होने के बावजूद भी पुल का निर्माण नहीं के बाद ठेकेदार ने वैली ब्रिज बनाने से मना कर दिया है। 33 मीटर लंबे आरसीसी के डबल लेन पुल का निर्माण 1.25 करोड़ की लागत से किया जाना है।
हालांकि कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस पुल का निर्माण कार्य अक्तूबर के बाद शुरू करने की योजना था परंतु ठेकेदार ने पुल का निर्माण कार्य न करने से एनएच अथॉरिटी के साथ जिला प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। पुल का निर्माण कार्य पिछले एक साल से लटका पड़ा है और इसके निर्माण को लेकर एनएच अथॉरिटी पर भी भारी दवाब था। इसके लिए एनएच अथॉरिटी ने कई बार पुल बनाने की योजना भी तैयार की लेकिन घाटी के भारी ट्रैफिक होने से निर्माण कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। एनएच अथॉरिटी के साथ जिला प्रशासन के लिए गले की फांस बना भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य अब करीब एक साल के लिए और लटक गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भुंतर का वैली ब्रिज किसान-बागवानों के साथ कुल्लू-मनाली और लेह का सैर सपाटा को पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सुबह से शाम तक लोगों को यहां जाम जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अमर सिंह, रूचिन चौहान, संजीव शर्मा, ओम प्रकाश, मेध चंद, प्रताप सिंह, किशन ठाकुर, राम लाल और नेत्र सिंह ने कहा कि दशकों से भुंतर वैली ब्रिज किसानों-बागवानों और पर्यटकों के लिए समस्या बन गया है। सरकार और प्रशासन को जल्द से जल्द पुल का निर्माण करना चाहिए।

वहीं इस संबंध में एनएच अथॉरिटी के अधिशाषी अभियंता संजय सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने पुल का काम करने से मना कर दिया है। अब अथॉरिटी पुल की ड्राइंग में भी बदलाव कर रही है। इसके बाद ही द्वारा से टेंडर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed