{"_id":"5b2e7b374f1c1b315d8b6c78","slug":"201529772855-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार में बनेगा हैलीपैड तथा एचआरटीसी बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार में बनेगा हैलीपैड तथा एचआरटीसी बस डिपो
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार में बनेगा हेलीपैड, एचआरटीसी बस डिपो
बंजार में पहले दौरे में करोड़ों की सौगात दे गए मुख्यमंत्री
सैंज को पुलिस थाना और बंजार में अग्निशमन उपकेंद्र खोलने घोषणा
शाईरोपा में प्राकृतिक अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को बंजार के एक दिवसीय दौरे के दौरान बंजार को करोड़ों की सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बंजार में ढोल-नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की बंजार में हुई जनसभा में लोगों का सैलाब उमड़ा। उन्होंने घोषणा की कि बंजार में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा जिससे आपातकाल के दौरान क्नेक्टीविटी सुनिश्चित की जा सके। इससे सैलानियों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेशम कीट पालन परियोजना के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पाठशाला शाक्टी को माध्यमिक पाठशाला तथा माध्यमिक पाठशाला पनिहार को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। बंजार बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बशर्ते इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बंजार में अग्नि उपकेंद्र खोलने तथा पुलिस पोस्ट को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने तथा बंजार में एचआरटीसी सब डिपो खोलने की भी घोषणाएं कीं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 2.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जिभी से तांदी सड़क के लिए भूमि पूजन भी किया। वहीं 3.50 करोड़ रुपये की लागत के खंड विकास कार्यालय के नए भवन की आधारशिला भी रखी। इसमें न केवल बीडीओ कार्यालय होगा, बल्कि इसकी शीर्ष मंजिल में बहुउद्देशीय सभागार भी होगा। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने शाइरोपा में 4.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के प्राकृतिक अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी। बजौरा में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों के आयुष और सोआ रिप्पा अस्पताल की आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुशैणी में 1.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विज्ञान प्रयोगशाला भवन की आधारशिला रखी। इसके अलावा एक माध्यमिक पाठशाला को उच्च पाठशाला तथा दो प्राथमिक पाठशालाओं को माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। सीएम ने मंडी से घाट तथा बंजार - गाडागुशैणी -छत्तरी-शिमला के बीच बस सेवाएं चलाने की भी घोषणा की।