फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मांगे न मानी तो लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा अंजाम

मांगे न मानी तो लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा अंजाम

Mon, 07 May 2018 08:44 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
मांगे न मानी तो लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा अंजाम
मांगें न मानी तो लोस चुनाव
विज्ञापन

में भुगतना पड़ेगा अंजाम
एसएसबी गुरिल्लाओं ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
सभी गुरिल्लाओं से बैठकों में उपस्थित रहने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू मासिक बैठक में गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। ढालपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।

इस दौरान प्रेम सिंह राणा ने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया गया है। गुरिल्ला संगठन केंद्र सरकार को चेतावनी देता है कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं हुआ तो इसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने गुरिल्लाओं को निर्देश देते हुए कहा कि बैठकों में उपस्थित रहे। बैठकों में नदारद रहने वाले गुरिल्ला की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरिल्लाओं के हाईकोर्ट में लगे केस की पेशी 2 जुलाई को है। इस दिन दूसरे पक्ष को सुप्रीम कोर्ट में नोटिस का जवाब देना है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने में अक्तूबर माह तक का समय लग सकता है। उसके बाद जो फैसला हो वो अंतिम होगा। इसके बाद न तो गुरिल्ला और न ही सरकार अपील कर सकेगी। इस दौरान जिला प्रवक्ता चुन्नी लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद राणा, राम सिंह, मुरलीधर, रामचंद, रामानंद, बाला राम, दिले राम, राजेश कुमार, गुरदयाल सिंह, पन्ना लाल, झाबे राम, सोहन लाल, हेम सिंह, रूप चंद, भवानी प्रकाश, नानक चंद, खीमी राम, लच्छू राम, कृष्ण कुमार, जोगी राम, डोला राम गौतम, लुभदी, विमला, विद्या, रूपी देवी, नीमू देवी, पुष्पा देवी और कांता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed