फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खेल प्रमियों के लिए सपना रह गया क्रिकेट स्टेडियम

खेल प्रमियों के लिए सपना रह गया क्रिकेट स्टेडियम

Tue, 31 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रमियों के लिए सपना रह गया क्रिकेट स्टेडियम
पिरड़ी में नहीं बन पाया क्रिकेट स्टेडियम
विज्ञापन

सालों से चल रही थी स्टेडियम बनाने की कवायद
जिला मुख्यालय के पिरड़ी क्षेत्र में होना था निर्माण
राजेंद्र चौधरी
माहौल (कुल्लू)। सदर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के मौहल से सटे पिरड़ी में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की कवायद आज तक पूरा नहीं हो सकी है। जनप्रतिनिधियों की ओर से खेल प्रेमियों व जनता को दिखाया गया सपना मात्र हवाई ख्वाब बनकर रह गया है। सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या फिर भाजपा की, इस अहम मुद्दे पर किसी भी सियासी दल ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। स्टेडियम बनाने के लिए स्थानीय पंचायत का भी विरोध था परंतु राजनीतिज्ञों ने इस ओर से कोई खास प्रयास नहीं किए। अगर पिरड़ी में क्रिकेट स्टेडियम बन जाता तो कुल्लू जिला के साथ मौहल और पिरड़ी क्षेत्र हिमाचल व विश्व के मानचित्र पर अनोखी छाप छोड़ता।
विज्ञापन

मौहल निवासी के कमल कुमार, तजेंद्र, कुलदीप, सोनम, अखिल, ज्ञान चंद, राजेश, बृज लाल, निश्चिंत, प्रमोद, यामिका तथा पूजा का कहना है कि क्रिकेट स्टेडियम के बन जाने से राष्ट्रीय ही नहीं किंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कुल्लू का रुख करते। इससे रोजगार के अवसर पर मिलते। मौहल व पिरड़ी क्षेत्र में स्टेडियम के बन जाने से हिमाचल को भी दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मिल जाता। ऐसे में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को इस ओर अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उधर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन प्रयासरत है। जमीन को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्रिकेट संघ ने कुल्लू जिला के खेल प्रेमियों को गुमराह किया है। अगर मौहाल और पिरड़ी में क्रिकेट स्टेडियम बनना था तो इसका निर्माण किया जाना चाहिए था। -सुंदर सिंह ठाकुर प्रत्याशी कांग्रेस सदर कुल्लू


जिला कुल्लू में क्रिकेट स्टेडियम निश्चित रूप से बनाया जाएगा। स्टेडियम बनाने के लिए उनके पास कई विकल्प हैं। -महेश्वर सिंह प्रत्याशी भाजपा कुल्लू सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed