फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू सदर में एक नामांकन पत्र हुआ रद्द, अन्य 25 सही

कुल्लू सदर में एक नामांकन पत्र हुआ रद्द, अन्य 25 सही

Tue, 24 Oct 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू सदर में एक नामांकन पत्र हुआ रद्द, अन्य 25 सही
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए दाखिल किए गए कुल 26 नामांकन पत्रों में से एक उम्मीवार का नामांकन रद्द हुआ है। जांच में अन्य सभी 25 नामांकन सही पाए गए हैं। कुल्लू सदर से आजाद उम्मीदवार राजेश वशिष्ठ का नामांकन औपचारिकताएं पूरी न होने पर रद्द किया गया है। अब कुल्लू सदर से चार उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 25 उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। नामांकन पत्र रद्द होने के डर से कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर ने एक साथ तीन पर्चे दाखिल किए थे, लेकिन सभी पर्चे सही पाए गए। कुल्लू जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों में 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। जिनमें एक पर्चा रद्द हुआ। जबकि 20 सही पाए गए। लाहौल-स्पीति की एकमात्र सीट से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। जिनमें एक कांग्रेस कवरिंग उम्मीदवार है। सभी पर्चे जांच में सही पाए गए।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा से गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा, हरि चंद शर्मा कांग्रेस, जीत राम बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों में धर्मवीर धामी, प्रेम शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, हुकम चंद, गजेंद्र सिंह और मोहन लाल का नामांकन सही पाया गया है। कुल्लू से रेणुका डोगरा राष्ट्रीय आजाद मंच, महेश्वर सिंह भाजपा, सुंदर सिंह ठाकुर कांग्रेस और निर्दलीय कमलकांत के पर्चे सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार से आदित्य विक्रम सिंह कांग्रेस, सुरेंद्र शौरी भाजपा और झाबे राम बसपा और आनी से किशोरी लाल भाजपा, लोकेंद्र कुमार माकपा, परस राम कांग्रेस और बिशन दास राष्ट्रीय आजाद मंच के पर्चे नियमानुसार सही पाए गए। लाहौल-स्पीति से रवि कांग्रेस, डॉ राम लाल मार्कंडेय भाजपा, राजेंद्र करपा आजाद और अनिल कांग्रेस कवरिंग उम्मीदवार के भी पर्चे नियमों के अनुसार पाए गए। इधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू यूनुस ने बताया कि मंगलवार को हुई जांच के दौरान एक नामांकन पत्र रद्द किया गया है, शेष सही है। वहीं, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने सभी नामांकन पत्र जांच में सही होने की पुष्टि की है।
आज व कल नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। ऐसे में विभिन्न विस क्षेत्रों में टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने वालों को नेता मना रहे हैं और नामांकन पत्र वापस लेने को कह रहे हैं। आज और कल तक अगर रूठे नहीं मानते हैं तो नामांकन पत्र वापस नहीं लिया जा सकेगा। नियमानुसार नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार 26 अक्तूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

कुल्लू सदर से आजाद उम्मीवार राजेश वशिष्ठ का नामांकन के लिए शपथ पत्र पूरी तरह से नहीं भरा गया था। जबकि कोई प्रस्तावक नहीं था। नियमों के अनुसार आजाद उम्मीदवार के लिए 10 प्रस्तावक होना जरूरी है। जिस पर नामांकन रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed