{"_id":"595bf17e4f1c1b98188b4588","slug":"201499197822-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गो भक्ति के नाम पर बेगुनाहों के कत्लेआम पर तत्काल लगे रोक
स्वार। गो भक्ति के नाम पर बेगुनाहों के कत्लेआम पर तत्काल रोक लगाए जाने, आरोपियाें के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग को लेकर सोशल रिफार्मर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांध कर शांति मार्च निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार को सोशल रिफार्मर ट्रस्ट कार्यकर्ता नगर स्थित जामा मस्जिद के पास एकत्र हुए। जहां देश में गो भक्ति के नाम पर बेगुनाह लोगों के कत्लेआम पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर शांति मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता हाथोें में संाप्रदायिक, सद्भाव, सौहार्द एवं भाईचारा स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहे थे। शांति मार्च मैन मार्केट, स्वार बाजपुर मार्ग होता हुआ तहसील पहुंचा जहंा एसडीएम गजेंद्र कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन साैंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि हमारे देश में भारत गणतंत्र, लोकतंत्र व्यवस्था स्थापित है लेकिन वर्तमान समय में कुछ अराजकतत्व धर्म एवं जाति के आधार पर समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहे है। देश के विभिन्न राज्यों में गो भक्ति के नाम पर किसानों, बेगुनाहों, असहायों पर भीड़तंत्र के माध्यम से हमले कर वर्ग विशेष के बेगुनाह लोगों की नृशंस हत्याएं कर संविधान को खुली चुनौती देने का घृणित कार्य किया जा रहा है। बेगुनाह लोगों की हत्याएं कर देश का महौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से उक्त प्रकरणों की उच्च स्तरीय सीबीआई एवं न्यायिक जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, अराजकतत्वों की गतिविधियों पर अकुंश लगाये जाने की मंाग की। इस दौरान मोहम्मद आलम, परेवज अख्तर, फुरकान, जाफर, नईम कुरैशी, सरफराज चौधरी, आसिफ सैफी, मोहम्मद वसीम, नासिर अली, गुलवेज खां, शहबाज खां, डा. शकील अहमद, आसिफ अंसारी, अली मंसूर सक्लैनी, नवाब दूला खां, मोहम्मद अकबर, जाहिद अली, आमिर रजा आदि भारी संख्या में ट्रस्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।