फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   200 vehicles loaded with apples and vegetables were taken out

Kullu News: सेब-सब्जियों से लदे 200 वाहन निकाले

Fri, 01 Sep 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
200 vehicles loaded with apples and vegetables were taken out
कुल्लू-मंडी हाईवे पर थलौट के समीप फसें सेब और सब्जी ले जा रहे मालवाहक वाहन
कुल्लू। कुल्लू से मंडी तक पहुंचना बागवानों के लिए टेडी खीर साबित हो रहा है। 31 अगस्त शाम को बहाल हुआ कुल्लू-मंडी वाया पंडोह मार्ग रात के समय फिर अवरुद्ध हो गया। कुल्लू से गए सेब, सब्जियों के साथ ट्रक और टैंकरों को निकाल दिया गया।
विज्ञापन

औट के साथ लगते झलोगी के पास फिर भूस्खलन होने से कुल्लू से मंडी जाने वाले करीब 300 वाहन घंटों तक बनाला, औट और थलौट में फंसे रहे। सुबह करीब 10 बजे के आसपास मार्ग के खुलने के बाद वाहनों को छोड़ा गया। पुलिस की निगरानी में दोनों तरफ से बारी-बारी से सामान और सेब-सब्जियों से लदे ट्रकों, टैंकरों और जीपों को आरपार किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान झलोगी के पास हाईवे-21 बीच-बीच में बंद और खुलता रहा। जानकारी के अनुसार कुल्लू और लाहौल से गए सेब-सब्जियों से लदे करीब 300 वाहनों में से 200 को रुक-रुक कर निकाला गया। अन्य वाहनों को भी निकालने का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात है कि जिला कुल्लू में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत न हो इसके लिए पेट्रोल-डीजल के 32 टैंकर और सिलिंडर से भरी 23 गाड़ियां कुल्लू पहुंची। बावजूद मंडी में तीन से चार दिनों से चार टैंकर फंसे हुए हैं। हालांकि अभी जिले में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत नहीं है।
लोगों को समस्या न आए इसको लेकर पुलिस जरूरी सामान के भरे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाल रही है। उधर, कुल्लू-मंडी कटौला रोड पर तय समयसारिणी के अनुसार छोटे वाहन आरपार हुए।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को मंडी की तरफ बारिश होने से कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क भूस्खलन से बाधित होती रही। उन्होंने कहा कि कुल्लू से करीब 200 उन वाहनों को निकाला गया, जो कुल्लू और लाहौल से सेब-सब्जियों से लदे थे। कहा कि कटौला होकर समय के तहत आवाजाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed