फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20 roads and 205 transformers are down in Lahaul valley

Kullu News: लाहौल घाटी में 20 सड़कें और 205 ट्रांसफार्मर ठप

Thu, 28 Aug 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
20 roads and 205 transformers are down in Lahaul valley
मनाली के समीप आलू ग्राउंड में फैला बाढ़ का मलबा।-संवाद
लाहौल, मनाली और कुल्लू के बीच बस सेवाएं भी पड़ी हैं बंद
विज्ञापन

बीएसएनएल के साथ निजी कंपनियों के टावरों ने दिया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। लाहौल घाटी में जनजीवन पटरी पर लाना प्रशासन और सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। समूची घाटी में तीन दिन से बिजली गुल है।
घाटी की एकमात्र 4.5 मेगावाट की क्षमता वाली थिरोट परियोजना में गाद भरने का हवाला दिया जा रहा है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि थिरोट परियोजना से जिला मुख्यालय केलांग और उदयपुर में बिजली आपूर्ति की जाएगी। घाटी के अन्य हिस्सों में बिजली नहीं दिए जाने पर लोगों में नाराजगी है। घाटी में बिजली गुल होते ही मोबाइल नेटवर्क बंद पड़ रहे हैं। बीएसएनएल के साथ अन्य कंपनियों के टाॅवरों ने जवाब दे दिया है। घाटी में 20 से अधिक सड़कें और 205 ट्रांसफार्मर बंद हैं। मयाड़ और नैनगार सहित कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लोक निर्माण विभाग ने मौसम खुलने के बाद राहत की सांस ली है और बंद सड़कों की बहाली में जुट गया है। घाटी में पेयजल योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण लाहौल, मनाली और कुल्लू के बीच बस सेवाएं बंद हैं। केलांग से दारचा, केलांग से सिस्सू के बीच बस सेवा चल रही है। केलांग-उदयपुर मार्ग पर नीला ढांक में सड़क पर चट्टानें गिरने से निगम की बसों को ट्रांसमिट कर लोगों को राहत दी जा रही है। सीमा सड़क संगठन भी सड़कों को ठीक करने में लगा है। लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि घाटी में करीब 20 सड़कें बाधित हैं। विभाग ने जगह-जगह पर मशीनरी तैनात कर बहाली का काम शुरू कर दिया है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि वीरवार को मौसम साफ होने पर सीमा सड़क संगठन ने भी सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed