{"_id":"618be9b3a4c8824ea621d88b","slug":"20-days-80-thousand-vaccination-became-a-challenge-kullu-news-sml3897428109","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन : 80 हजार का टीकाकरण बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन : 80 हजार का टीकाकरण बना चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में पहली खुराक 352537 लोगों को लगवा दी है। लेकिन अब दूसरी खुराक को नवंबर महीने तक सभी को लगाना चुनौती बन गया है। जिले में अभी 80 हजार लोग ऐसे हैं, जिनको पहली खुराक लगाए हुए 84 दिन का समय हो गया है। बावजूद इसके लोग कोरोना के दूसरे टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
हालांकि लोगों को जल्द दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूक कर रहा है। जिला अस्पताल कुल्लू के साथ सिविल, सीएचसी, पीएचसी तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में कम लोग आ रहे हैं। प्रशासन ने 30 नवंबर तक सभी 352537 लोगों को भी कोरोना की दूसरी खुराक लगाने की लक्ष्य रखा है। नौ नवंबर तक जिला में स्वास्थ्य विभाग ने 223227 को दूसरी डोज लगा दी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि जिले में रोज 50 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। मगर लोग टीका लगवाने के लिए कम संख्या में आ रहे हैं। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 80 हजार लोगों का टीकाकरण करना निर्धारित हो गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस माह के अंत तक सभी को दूसरी डोज लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना के टीकाकरण की दूसरी खुराक नहीं ली है, वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आकर टीका लगवाएं।