फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खिदमत ए आवाम ने नगर सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

खिदमत ए आवाम ने नगर सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खिदमत ए आवाम ने नगर सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
स्वार। नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण, मंडी समिति का निर्माण और कई अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर लेकर खिदमत ए आवाम युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को खिदमत ए आवाम युवा समिति के सदस्य कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां मंडल अध्यक्ष परवेज अख्तर ने कहा कि नगर सहित क्षेत्र की जनता को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसमें अतिक्रमण मुख्य समस्या बनती जा रही है। शासन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बाद में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान जाम की समस्या समाप्त करने के लिए पालिका के अंतर्गत आने वाले मार्ग पर डिवाईडर का निर्माण कराने, बिलासपुर तिराहे पर रोज लगने वाली मंडी को हटवा कर अन्य स्थान पर मंडी समिति का निर्माण कराने, छात्रों के लिए खेल के मैदान की व्यवस्था समेत कई मांगें रखीं। ज्ञापन सौंपने वालों में साहिल गुल मोहम्मद आसिफ नदीम, परवेज अख्तर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed