{"_id":"59f35a0b4f1c1bf3538b9975","slug":"191509120523-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक समेत चार कांग्रेस पदाधिकारी निष्काषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक समेत चार कांग्रेस पदाधिकारी निष्काषित
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
वीवीपीएटी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत चार कांग्रेस पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता पर पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार रवि ठाकुर के खिलाफ बगावत करने पर यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी ने अमल पर लाई है। जिला पार्टी प्रवक्ता एवं प्रदेश पंचायतीराज के महासचिव अनिल सहगल ने केलांग में कमेटी की ओर से इसकी पुष्टि की है।
जिला पार्टी अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने पार्टी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के रूप में खड़े कांग्रेस पार्टी के पूर्व यूथ अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र करपा के साथ उनके समर्थन में उतरे पूर्व विधायक एवं प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष ठाकुर रघुबीर सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रबतन बोध और पूर्व टीएसी मेंबर ध्यान सिंह ठाकुर को पार्टी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी सदस्यता रद कर दी है। सहगल के अनुसार शिकायत की कॉपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी भेज दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव से पूर्व ही कमेटी की बैठक में यह तय हो गया था कि जिस को भी पार्टी हाईकमान टिकट देगी कमेटी उसी उम्मीदवार के लिए काम करेगी और अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि विधायक रवि ठाकुर और पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों ने टिकट मिलने पर इन सभी बागियों से बातचीत कर एकजुट होने की अपील की, लेकिन कोशिश बेनतीजा रहा।
उल्लेखनीय है कि रवि ठाकुर दूसरी बार कांग्रेस टिकट पर लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का ही एक गुट उन्हें टिकट मिलने पर संतुष्ट न था। जिस पर कांग्रेस का ही एक पदाधिकारी बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव में उतर गया। उधर, पूर्व विधायक ठाकुर रघुबीर सिंह ने कहा कि वे लोग पहले ही खुद पार्टी से त्यागपत्र दे चुके हैं।