फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू जिला में छह उम्मीदवारों ने भरें नामांकन पत्र

कुल्लू जिला में छह उम्मीदवारों ने भरें नामांकन पत्र

Sat, 21 Oct 2017 10:08 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला में छह उम्मीदवारों ने भरें नामांकन पत्र
बंजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी अपना नामांकन पत्र भरने से पहले रैली निकालते हुए। - फोटो : amarujala
कुल्लू/मनाली/बंजार/केलांग। कुल्लू जिला की चारों विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें बंजार और मनाली से दो-दो, आनी और कुल्लू विस क्षेत्र से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं लाहौल-स्पीति में शनिवार को एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस से एक-एक उम्मीदवार ने बंजार विस क्षेत्र से नामांकन भरा। जबकि तीन आजाद उम्मीदवारों व एक माकपा के उम्मीदवार ने पर्चा भरा। बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकटार्थी आदित्य विक्रम सिंह ने निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले उन्होंने बंजार में समर्थकों संग रैली भी निकाली। वहीं, भाजपा के सुरेंद्र शौरी ने भी बंजार विस क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया। उन्होंने भी नामांकन से पूर्व बंजार कस्बे में समर्थकों संग रैली निकाली। इसी तरह आनी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के लोकेंद्र कुमार ने भी अपना नामांकन भरा। कुल्लू से कमलकांत और मनाली से हुकम चंद और मोहन लाल ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मनाली से नामांकन भरने वाले दोनों उम्मीदवार भाजपा से बगावत कर चुुनावी मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन भरने वाले सभी उम्मीदवार पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। अधिकतर उम्मीदवार युवा हैं और चुनावी बेला में अपना भाग्य अजमाने के लिए उतरे हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने नए चेहरों पर विश्वास जताया है। हालांकि दोनों ही प्रत्याशी जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed