फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नहर का शिलान्यास बड़ी उपलब्धि : सहगल

नहर का शिलान्यास बड़ी उपलब्धि : सहगल

Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
नहर का शिलान्यास बड़ी उपलब्धि : सहगल
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि सालों से लटकी खांडिप नहर का शिलान्यास होना इलाके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि करीब दस करोड़ की लागत से बनने वाली इस नहर से तांदी पंचायत की करीब 20 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। सहगल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस नहर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए खांडिप नहर की फाइल को दबा दिया था, लेकिन विधायक रवि ठाकुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रयासों से सैकड़ों लोगों का सपना सच हुआ है। उन्होंने बताया कि इस नहर के बनने से तांदी पंचायत के करीब 18 गांवों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। पंचायत के पूर्व प्रधान उरज्ञन डोलमा, टशी दवा, पूर्व बीडीसी सदस्य छेरिंग फुंचोग, उपप्रधान विरेंद्र, किसान सुरेश क्रोफा और अरविंद बोकटपा ने कहा कि खांडिप नहर के बनने से खेतों के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका यह इलाका घाटी के सबसे सूखाग्रस्त इलाकों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed