फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टनल में रिसाव पर एजेंसियां सतर्क

टनल में रिसाव पर एजेंसियां सतर्क

Fri, 25 Jan 2019 06:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
टनल में रिसाव पर एजेंसियां सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। 100 मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना की टनल में एक बार फिर रिसाव का मामला सामने आने के बाद परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। अमर उजाला ने 25 जनवरी के अंक में सैंज विद्युत परियोजना में रिसाव खेतों को नुकसान, गोशाला बही नामक शीर्षक से समस्या को प्रकाशित किया है। इसके बाद जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। एजेंसियां सैंज में अपने सूत्रों से मामले की रिपोर्ट लेने में जुट गई हैं।

बताया जा रहा है कि सैंज में तीन फरवरी को होने वाले जनमंच में भी यह मुद्दा उठेगा। इसके लिए शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने तैयारी कर रखी है। हालांकि प्रभावित ज्ञान चंद ने इसकी शिकायत लिखित में एसडीएम बंजार को दी है। ज्ञान चंद ने कहा कि टनल के रिसाव के चलते खेतों व पेड़, पौधों को क्षति पहुंची है। पानी के बहाव से पत्थर आदि गिर रहे हैं। इससे कई पेड़, पौधे नष्ट हो रहे हैं। एक गोशाला को भी क्षति पहुंची। पत्थर गिरने के कारण भूमि में काम करना व आना-जाना मुश्किल हो गया है। मामले को लेकर कई बार सैंज जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन उसे झूठे आश्वासनों से सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ है। गौर रहे कि गर्मियों के दौरान भी परियोजना की टनल में लीकेज होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो इस संबंध में परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed