{"_id":"5c3c94f1bdec2273182aa649","slug":"181547474161-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर खोदा गड्ढा बना तालाब, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर खोदा गड्ढा बना तालाब, हादसे का खतरा
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। वामतट के शांगरीबाग में नेशनल हाईवे पर पुल निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा परेशानी बन गया है। गड्ढे में बारिश का पानी इकट्ठा होने से एक बड़ा तालाब बन गया है। इसके चलते आवाजाही करते समय कभी भी हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि यहां पर पुल का निर्माण हो रहा है।
कुछ समय से कार्य बंद पड़ा हुआ है। खोदे गए गड्ढे में पानी की निकासी के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इसके कारण नाले से बह रहा बारिश का पानी एकाएक एकत्रित हो गया है। रविवार देर शाम और बारिश होने से पानी की मात्रा ज्यादा हो गई है। ऐसे में शांगरीबाग के बाजार में दुकानदारों और आने जाने वाले मुसाफिरों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय निवासी सतीश महंत, दुकानदार पूर्ण चंद, हरि राम, गिरधारी लाल, दिनेश, मनोज ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी न होने से पानी इकट्ठा हो गया है। इसकी गहराई 12 से 15 फीट तक है। ऐसे में कभी भी इस गड्ढे के पानी गिरने से हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस स्थल पर पानी को जल्द बाहर निकालने के लिए कार्य करना चाहिए। ग्राम पंचायत न्योली के उप प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि एनएच अथॉरिटी को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे।