फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कांग्रेस विधायक के आह्वान पर कुल्लू शहर रहा बंद, व्यापक रहा असर

कांग्रेस विधायक के आह्वान पर कुल्लू शहर रहा बंद, व्यापक रहा असर

Wed, 25 Jul 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक के आह्वान पर कुल्लू शहर रहा बंद, व्यापक रहा असर
बंद से शहर में सन्नाटा, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

विधायक के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने ढालपुर से रामशिला तक निकाली रैली
प्रदर्शन लाया रंग, दोनों गायनी विशेषज्ञों ने संभाला पदभार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दोनों गायनी विशेषज्ञों की ज्वाइनिंग के बावजूद कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के आह्वान पर बुधवार को बाजार बंद रहा। बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद से पूरे कुल्लू शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शहर में करोड़ों का कारोबार प्रभावित रहा। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बुधवार सुबह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर पहुंचे और यहां जोरदार प्रदर्शन किया।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि चार जिला के लोगों को सुविधा देने वाले एकमात्र क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भाजपा की सरकार बनने के छह माह तक गायनी विशेषज्ञों के पदों को नहीं भरा गया। इसके अलावा कुल्लू अस्पताल में अभी कई विशेषज्ञों के पद खाली चल रहे हैं और मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में पर्ची बनाने में ही लोगों के दो घंटे लग जाते हैं। विधायक ने कहा कि कुल्लू में एक साथ दो विशेषज्ञों का आना यहां की जनता की जीत है। हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब रात साढ़े नौ बजे चिकित्सकों की तैनाती की गई। इस दौरान डॉक्टर के आसपास भाजपा के कुछ लोग भी बैठे थे। उन्होंने चेताया कि यदि कुल्लू की अनदेखी की गई तो भविष्य में वह दोबारा सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। अपना धरना खत्म करने के बाद वह दोनों गायनी विशेषज्ञों से मिले और उनका कुल्लू आने पर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने ढालपुर से लेकर रामशिला तक रैली निकाली और कारोबारियों का सहयोग देने के लिएआभार जताया। गांधीनगर से रामशिला तक विधायक को व्यापारियों का खूब समर्थन मिला। इस दौरान हरि चंद शर्मा, विद्या नेगी, पिंगला भंडारी, नारायण ठाकुर, राजेश शानू, विजेंद्र सिंह, किशन ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बंद से लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
कुल्लू। बंद से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में खरीदारी को आए लोगों को जहां खाली लौटना पड़ा, वहीं लेन-देन भी ठप रहा। व्यापार मंडल कुल्लू के प्रधान राजेश सेठ ने कहा कि कुल्लू बंद में पूरे शहर के कारोबारियों ने भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि बंद से करोड़ों के व्यापार पर असर पड़ा है। हालांकि बंद सफल रहा। कहा कि शहर का व्यापारी वर्ग सच के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed