{"_id":"5b5722664f1c1bc6508b69ea","slug":"181532437094-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से पांच सड़कें बंद; तीन बसें फंसीं, कई डंगे डहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से पांच सड़कें बंद; तीन बसें फंसीं, कई डंगे डहे
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में सोमवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से घाटी में पांच सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा तीन दर्जन ऐसी सड़कें हैं, जो आंशिक रूप से प्रभावित हैं। सड़कों के डंगे ढहने से तीन सरकारी बसें भी फंस गई हैं। बारिश से करीब 2.12 करोड़ का नुकसान आंका गया है।
जिला के ऊझी घाटी में भारी बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर उफान पर है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि बारिश से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग की ओर से दी गई चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है। बरसात का मौसम घाटीवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों के प्रभावित होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिला में तीन दर्जन से अधिक सड़कों के आंशिक रूप से प्रभावित होने पर बसें आधे रास्ते तक जा रही हैं। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले हाईवे-305 पर बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कोटनाला व माशनूनाला में भी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। सड़कों के प्रभावित होने से आम लोगों के साथ घाटी के किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद को मंडियों में पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। शांगचन, ऊझी घाटी के रूमसू, लगवैली के माशनाथाच में तीन बसें फंसी हैं। आरएम कुल्लू डीके नारंग ने कहा कि अलर्ट को लेकर सभी चालकों-परिचालकों को अवगत करवाया गया। मौसम को देखकर ही बसों का संचालन करने को कहा गया है। जिला राजस्व अधिकारी डीसी ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में पांच सड़कों के बंद के साथ 33 अन्य सड़कें आंशिक रूप से प्रभावित हो गई है। इसमें करीब 2.12 करोड़ की क्षति हुई है।
नदी-नालों की ओर न जाएं : यूनुस
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। बरसात के मौसम में ऐहतियात के तौर लोग नदी, नालों की ओर न जाएं। लोनिवि को बरसात में बंद होने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के आदेश दिए गए हैं।