{"_id":"5b2e7b3a4f1c1b684d8b7fcb","slug":"181529772858-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के माल में अवैध पाए दस होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के माल में अवैध पाए दस होटल
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18.4-34.0
मनाली के माल में अवैध पाए दस होटल
एनजीटी की टीम ने किया 35 होटलों का औचक निरीक्षण
30 को होटलों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में दस होटल अवैध रूप से चल रहे हैं। इसका खुलासा एनजीटी की टीम की ओर से किए गए औचक निरीक्षण से हुआ है। ये सभी होटल माल रोड पर हैं और इन होटलों के संचालन के लिए किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। अवैध रूप से चल रहे इन होटलों ने टैक्स के रूप में भी सरकार को लाखों का चूना लगाया है।
एनजीटी के रडार पर आए इन होटलों के संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एडीएम कुल्लू अक्षय सूद की अगुवाई में मनाली के 35 होटलों में निरीक्षण को पहुंची, 15 सदस्य टीम से अफरातफरी मच गई। निरीक्षण में मनाली माल रोड के दस होटल पूरी तरह से अवैध तरीके से चल रहे थे जबकि करीब 20 होटलों में कई खामियां पाई गई हैं। जिसमें कई होटलों दो मंजिल की चार से पांच मंजिलों में होटल चला रहे थे। निरीक्षण में पाया गया कि होटल संचालकों के पास अनुमति छह कमरे की थी तो मौके पर 12 कमरे पाए गए। इसी प्रकार 12 की जगह 18 और 20 की जगह 30 कमरों को चलाया जा रहा है। पहली बार औचक निरीक्षण से पूरी पर्यटन नगरी में हड़कंप मच गया। हथियार पुलिस जवानों के साथ पहुंची एनजीटी की टीम ने 35 होटल जांचे हैं।
टीम के मुख्य एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। करीब 30 होटलों में खामियां पाई हैं। उन्हें संबंधित विभागों द्वारा नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। औचक निरीक्षण में एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, पर्यटन विभाग, आईपीएच, वन विभाग, राजस्व, नगर परिषद, पुलिस, टीसीपी, बिजली आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।