फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   फर्जी बुकिंग स्लीप से लिए जा रहे लाहौल के ऑफलाइन परमिट

फर्जी बुकिंग स्लीप से लिए जा रहे लाहौल के ऑफलाइन परमिट

Mon, 18 Jun 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
फर्जी बुकिंग स्लीप से लिए जा रहे लाहौल के ऑफलाइन परमिट
फर्जी बुकिंग स्लिप से लिए जा
विज्ञापन

रहे लाहौल के ऑफलाइन परमिट
लाहौल परमिट पर पर्यटकों को रोहतांग घूमा रहे बिचौलिए
मनाली प्रशासन बेखबर, पर्यटकों को खूब ठग रहे हैं शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। रोहतांग दर्रा में पर्यटकों को बर्फ के दीदार करवाने के नाम पर पर्यटन नगरी मनाली में शातिर सक्रिय हो गए हैं। बिचौलिए पर्यटकों को रोहतांग में बर्फ दिखाने के नाम पर ठग रहे हैं। फर्जी बुकिंग स्लिप के सहारे लाहौल का ऑफलाइन परमिट लेकर बिचौलिए पर्यटकों को रोहतांग ले जा रहे हैं। जबकि पर्यटक इस बात से अनजान हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार रोजाना केवल 12 सौ वाहन ही रोहतांग जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य वाहन रोहतांग से आगे के लिए भेजेे जाते हैं। रोहतांग से आगे लाहौल या स्पीति घाटी जाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन परमिट होना जरूरी है। एसडीएम कार्यालय में भी कुछ वाहनों को लाहौल या स्पीति जाने के लिए परमिट दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यह परमिट हासिल करने के लिए रोहतांग से आगे जाने के लिए बुकिंग स्लिप दिखाना जरूरी किया है। फर्जी बुकिंग स्लिप के सहारे आसानी से लाहौल जाने का परमिट हासिल कर बिचौलिए पर्यटकों से अधिक रुपये लेकर उन्हेें कोकसर में स्टैंप लगाकर रोहतांग से ही वापस ला रहे हैं। फर्जी बुकिंग स्लिप के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। प्रशासन इस दलाली को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। रोजाना प्रशासन की ओर से लाहौल या स्पीति घाटी के लिए इतने बुकिंग परमिट जारी किए जा रहे हैं जितनी वहां रहने के लिए उपलब्धता भी नहीं है। ऐसे में परमिट लेकर रोहतांग घूमाया जा रहा है।
विज्ञापन

केलांग में व्यवसायी टशी ने बताया कि पिछले चार दिनों से गाड़ियों की संख्या बढ़ी है। 70 फीसदी ऑक्युपेंसी चल रही है। वहीं, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि बिचौलियों पर नजर रखी जा रही है। मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed