फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   माता चामुंडा के नए मंदिर की देवविधि से हुई प्रतिष्ठा

माता चामुंडा के नए मंदिर की देवविधि से हुई प्रतिष्ठा

Mon, 18 Jun 2018 06:52 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
माता चामुंडा के नए मंदिर की देवविधि से हुई प्रतिष्ठा
माता चामुंडा के नए मंदिर
विज्ञापन

की देव विधि से हुई प्रतिष्ठा
कसलादी में देव मिलन और देवनृत्य देखने उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती वैली के पीणी पंचायत के कसलादी गांव में बने माता चामुंडा के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा देव विधि के साथ धूमधाम से हुई। प्रतिष्ठा समारोह में माता भागासिद्ध, धारा की माता चामुंडा, नशाला की माता चामुंडा और देवता नारायण ने शिरकत की। इस दौरान देव परंपरा का निर्वहन किया गया। वहीं देव मिलन और देव नृत्य देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
प्रतिष्ठा में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कुल्लवी नाटी भी डाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजकर ग्रामीणों ने नृत्य किया। इससे पूर्व शनिवार शाम को प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए नशाला गांव से माता चामुंडा और धारा गांव की माता चामुंडा लाव-लश्कर के साथ पीणी पहुंची।
विज्ञापन

गौर रहे कि माता चामुंडा के नए मंदिर को कई वर्षों के बाद तैयार किया गया है। माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि कसलादी में बने माता चामुंडा की प्रतिष्ठा पांच देवी-देवताओं की उपस्थिति में हुई। नया मंदिर बनने से हारियानों में खुशी की लहर है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर की देवविधि के साथ प्रतिष्ठा की गई। मंदिर की प्रतिष्ठा के मौके पर श्रद्धालुओं के लंगर भी लगाया गया। प्रतिष्ठा में आए हुए मेहमानों की विशेष तौर की खातिरदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed