{"_id":"59f211fb4f1c1b8d698b7d83","slug":"181509036539-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता के लिए कुल्लू में मैराथन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता के लिए कुल्लू में मैराथन कल
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नागरिकों को मतदान देने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप कोर कमेटी की ओर से शनिवार को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर वोट थीम के साथ होने वाली मैराथन में जिला मुख्यालय के स्कूल, कॉलेज, युवक, महिला मंडल, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक और स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू युनुस ने कहा कि यह मैराथन परेड ग्राउंड उपायुक्त कार्यालय से गेमन पुल तक होगी। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। इसका एक मात्र उद्देेश्य मतदान के लिए लोगों को जागरूक करना रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से मैराथन में भाग लेने की अपील की है। जिला युवा समन्वयक एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ लाल सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी, क्विज, रंगोली और रैली जैसे कार्यक्रम किए हैं। मैराथन के बाद बाइक रैली के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इधर, नेहरू युवा केंद्र के युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम में 55 युवा प्रतिभागियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। बागवानी विकास अधिकारी डॉ बिंदु शर्मा, युवा संयोजक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीप्ती वैद्य, डॉ दयानंद गौतम, धनेशवरी शर्मा, मधुरवीणा प्रबंधक महिला कल्याण मंडल ने प्रतिभागियों से अपने विचार सांझा किए। स्वयंसेवियों को मतदाताओं को जागरूक करने के भी निर्देश भी दिए गए।