{"_id":"59ee1e704f1c1b6e548b88d4","slug":"181508777584-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू व लाहौल-स्पीति से कुल 26 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 17-00-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू व लाहौल-स्पीति से कुल 26 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 17-00-59
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
मनाली/बंजार/केलांग/उदयपुर। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पांच विधानसभा क्षेत्रों से इस बार चुनाव लड़ने के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन के आखिरी 14 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। कुल्लू जिला की मनाली विस क्षेत्र में सबसे अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। वहीं बंजार में सबसे कम उम्मीदवार हैं।
कुल्लू जिला की चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कुल्लू जिला में 11 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे। अंतिम दिन परचा भरने वालों में मनाली से भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर, कांग्रेस के हरि चंद शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के जीत राम, निर्दलीय धर्मवीर धामी, प्रेम शर्मा और महेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं।
सोमवार को ही कुल्लू विस क्षेत्र से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर व निर्दलीय राजेश वशिष्ठ ने और बंजार से बहुजन समाज पार्टी के झाबे राम ने भी परचा भरा। आनी से कांग्रेस के परस राम और राष्ट्रीय आजाद मंच के बिशन दास ने नामांकन पत्र भरे। मनाली विस क्षेत्र से सर्वाधिक 9 उम्मीदवार हैं। कुल्लू से पांच, बंजार से तीन और आनी से चार उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट के लिए आखिरी दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चें दाखिल किए। जबकि कुल पांच उम्मीदवारों नामांकन पत्र मिले हैं। सोमवार को भाजपा उम्मीदवार डॉ राम लाल मार्कंडेय ने अपना पर्चा दाखिल किया। अनिल कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेंद्र कारपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने सोमवार को तीन नामांकन पत्र मिलने की पुष्टि की है।