{"_id":"59ee1d8a4f1c1b7a548b8b52","slug":"181508777354-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल की परिक्रमा पर निकलेंगे राजा घेपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल की परिक्रमा पर निकलेंगे राजा घेपन
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल की परिक्रमा पर निकलेंगे राजा घेपन
यात्रा को लेकर हारियानों ने तैयार किया देवरथ
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन का रथ घाटी की यात्रा के लिए सजकर तैयार हो गया है। सोमवार को देवता के गुर, पुजारियों और देवलुओं ने देवता राजा घेपन के वास स्थल शाशीन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देवरथ को सजाया है। वहीं यात्रा के लिए रोपसंग गांव में देवी बोटी के रथ को देव परंपरा के अनुसार तैयार किया गया है।
इसके अलावा देवता राजा घेपन और देवी बोटी की मां जंगडुल जो घेपन के साथ लाहौल परिक्रमा के लिए निकलेगी, का रथ भी संवारा गया है। इस संबंध मेें देवता राजा घेपन के कारदार राम लाल के अनुसार मंगलवार को राजा घेपन सहित रोपसंग में देवी बोटी से मिलन कर सक्कर के गुञ्चालिंग के लिए रवाना होंगे। इसके दौरान मां जंगडुल भी घेपन की यात्रा में भाग लेगी। घेपन कमेटी के प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि इस साल राजा घेपन जुलाई में गर्मियों के दिनों अपने बड़े भाई देवता जमलु से भी मिलने मलाणा की यात्रा के लिए गए थे लेकिन अब देवता लाहौल परिक्रमा के लिए निकल रहे हैं। उधर, घाटी के लोगों मेें देवता की परिक्रमा को लेकर खुशी का माहौल है।