फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवी-देवताओं के नजराने में पांच व दूरी भते में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा

देवी-देवताओं के नजराने में पांच व दूरी भते में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा

Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
देवी-देवताओं के नजराने में पांच व दूरी भते में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा
हरिपुर, मणिकर्ण के दशहरा उत्सव को मिलेंगे 75-75 हजार रुपये
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने की घोषणाएं
कुल्लू में निर्माणाधीन अटल दशहरा सदन के लिए मिलेगा साढ़े चार करोड़ का अतिरिक्त बजट
वशिष्ट के दशहरे आयोजन के लिए 50 हजार रुपये का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव वीरवार को ढालपुर के कलाकेंद्र में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने देवी देवताओं के नजराने, दूरी भत्तेे आदि बढ़ाने की घोषणा के साथ ही कुल्लू जिला के हरिपुर और मणिकर्ण के दशहरा उत्सव के लिए 75 हजार रुपये और वशिष्ठ में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव के लिए 50 हजार रुपये का प्रावधान करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कुल्लू में निर्माणाधीन अटल दशहरा सदन के लिए साढ़े चार करोड़ का अतिरिक्त बजट जारी किया जाएगा और उपायुक्त कार्यालय परिसर के आधुनिक भवन के लिए भी चार करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिजली महादेव को रज्जू मार्ग से जोड़ा जाएगा। उड़ान योजना के द्वितीय चरण में प्रदेश के पर्यटक स्थलों को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ा जाएगा। कहा कि ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान का संरक्षण भी आवश्यक है, ताकि दशहरा जैसे अन्य ऐतिहासिक उत्सवों का पारंपरिक ढंग से आयोजन होता रहे। समापन समारोह में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने गैर मुआफीदार देवी-देवताओं को भाषा और संस्कृति विभाग की आवर्ती निधि योजना के तहत चेक वितरित किए। विभाग की ओर से आयोजित राज्य और जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शनियां लगाने वाले किसान-बागवान भी पुरस्कृत किए गए। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, जवाहर ठाकुर, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed