{"_id":"5b5887914f1c1bed5e8b530e","slug":"171532528529-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में भी होंगे सहभागिता प्रोजेक्ट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में भी होंगे सहभागिता प्रोजेक्ट कार्यक्रम
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पुलिस लाइन बाशिंग में सहभागिता प्रोजेक्ट टीम की समीक्षा बैठक बुधवार को एसपी शालिनी अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रोजेक्ट के अभी तक आए परिणाम की समीक्षा की गई और आगामी कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
सहभागिता प्रोजेक्ट की नई रणनीति तैयार करके अगस्त महीने से कॉलेजों में भी सहभागिता प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। अगस्त से ही जिला में एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स फेयर नाम से खेलें आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य नशा छोड़ो खेल अपनाओ होगा। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशे से बचने व पीने वालों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हमें लोगों की सोच को बदलना है। प्रोजेक्ट को आज पांच महीने पूरे हो चुके हैं। अब तक स्कूलों व पंचायतों में 58 कार्यक्रम हो चुके हैं। इसका अगर जमीनी स्तर पर देखें तो काफी असर सामने आ रहा है। बैठक में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि अब सहभागिता प्रोजेक्ट में हर गांव, स्कूलों, कालेजों में कोर टीम बनाने की आवश्यकता है। इसे बहुत जल्द गठित किया जाएगा। बैठक में जिला मुख्यालय के डीएसपी आशीष शर्मा और नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवी बीजू व अन्य मौजूद रहे।