{"_id":"5b5723514f1c1bee748b5b52","slug":"171532437329-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस किलो भार वर्ग में आशीष, नीति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस किलो भार वर्ग में आशीष, नीति प्रथम
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
खेलते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला वुशू संघ कुल्लू की ओर से एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल गदौरी में एक दिवसीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। एसोसिएशन के कोच लुदर चंद ने कहा कि प्रतियोगिता में चार स्कूलों से लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
20 किलो भार वर्ग में आशीष चौहान ने पहला, श्रेया शर्मा ने दूसरा, वंश-कार्तिक ने तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में माइकल पहले, सागर दूसरे, युवराज तीसरे, जबकि छात्रा वर्ग में 32 किलो भार वर्ग में आस्था पहले, मधु दूसरे तथा दिवांशी तीसरे स्थान पर रहे। 32 किलोग्राम भार वर्ग के छात्र वर्ग में शौर्य शर्मा ने पहला, 28 किलो ग्राम के छात्र वर्ग में अभिषेक प्रथम, आकिल हुसैन द्वितीय, शिवांग पटियाल तृतीय, 40 किलो ग्राम के छात्रा वर्ग में मेहताव ने पहले, पूजा ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। 40 किलो ग्राम के छात्र वर्ग में अक्षय प्रथम, आदर्श द्वितीय, 36 किलोग्राम छात्रा वर्ग में आस्था ने पहले, हर्षिका ने दूसरे और अंशनी ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। छात्राओं के 20 किलो ग्राम भार वर्ग में नीति पहले, आशिमा दूसरे, आशिया तीसरे, 24 किलो ग्राम के छात्र वर्ग में चेतन सिंह पहले, आर्यन दूसरे, शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान वार्ड नंबर सात के पार्षद नीरत शर्मा, नरेश शर्मा, पार्षद मुन्नी, स्कूल एमडी विनीता शर्मा, प्रिंसिपल गायत्री शर्मा, सुमित्रा देवी, रेनू शर्मा, लेखराज, सरिता शर्मा, डीएवी स्कूल के डीपी सत्यपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।