फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया वामतट मार्ग, समस्या बढ़ी

दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया वामतट मार्ग, समस्या बढ़ी

Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया वामतट मार्ग, समस्या बढ़ी
दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया वामतट मार्ग, समस्या बढ़ी
विज्ञापन

दाएं तट पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, लंबे जाम से हाल बेहाल
छोटे वाहनों के लिए दो दिन बाद हो सकेगा वामतट बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली कुल्लू। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के समीप जगतसुख में भूस्खलन से सड़क बह जाने के चलते दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। वहीं, वामतट मार्ग का सारा ट्रैफिक दायं तट पर शिफ्ट हो जाने से नेशनल हाइवे पर दिनभग लंबा जाम लगता रहा। जाम से सैलानी समेत स्थानीय लोग बेहाल हैं।

पतलीकूहल से लेकर मनाली पहुंचने में वाहनों को आधे घंटे के स्थान पर तीन-तीन घंटे लगते रहे। जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। पर्यटन सीजन के दौरान वामतट बंद होने से पर्यटन व्यवसाय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पर्यटकों को मनाली तक पहुंचने पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि बिना सोचे समझे पर्यटन सीजन से ठीक पहले पुल का काम शुरू करने से ऐसे हालात पैदा हुए हैं। इससे पर्यटन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कहा जल्द सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो एसोससिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलेगा। वामतट पर स्थित होटलों में सैलानियों को पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोशिशों के बावजूद अब वामतट मार्ग छोटे वाहनों के लिए भी एकदम बहाल होने की स्थिति में नहीं है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि उन्होंने जगतसुख में सड़क का दौरा किया है। लोक निर्माण विभाग को जल्द सड़क बहाल करने को कहा है। वहीं लोनिवि के एसडीओ पवन राणा का कहना है कि दो दिनों में छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---संजय ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed