{"_id":"5a8582204f1c1b514a8b974a","slug":"171518699040-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होल सेल गोदामों से खाद्यान्नों के भरे नौ सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होल सेल गोदामों से खाद्यान्नों के भरे नौ सैंपल
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
चना दाल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपुओं में सप्लाई होने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचने के लिए जिले के होल सेल गोदामों से नौ सैंपल भरे हैं। इनमें दाल चना, आटा, चावल, काला मसर और नमक, दाल माश शामिल हैं। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा होल सेल गोदामों में भरे गए सैंपल के बाद हड़कंप मच गया है।
इससे पहले जनवरी माह में खाद्य आपूर्ति विभाग ने कुल 106 सैंपल परख दृष्टि से सही पाए थे। जबकि फरवरी माह की शुरूआती दिनों में विभाग ने होलसेल गोदामों में डिपुओं को सप्लाई होने वाले खाद्यान्नों के 9 सैंपल लिए। इसमें दाल चना के चार, आटा एक, नमक एक, काला मसर एक, चावल एक, दाल माश एक का सैंपल लिया। सैंपल को एकत्र कर अब जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा गया है। लेबोरेट्री में सैंपलों की रिपोर्ट आने के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौर रहे कि दो दिन पूर्व ही विभाग ने जिला मुख्यालय के ढालपुर में सब्जी की दुकानों में निरीक्षण किया गया था। सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने पर यहां दस दुकानदारों के पास पौने तीन क्विंटल सब्जियां जब्त की गई थीं। वहीं दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया गया है। अब होलसेल गोदामों में खाद्यान्नों के सैंपल भरने के लिए हड़कंप मचा हुआ है। जिला नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य नियंत्रक शिव राम ने कहा कि होलसेल गोदामों से डिपुओं को सप्लाई होने वाले राशन के 9 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें आटा, चावल, दालें और नमक शामिल हैं। सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।