फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुल तो बना दिया, पार्किंग व लिफ्ट नहीं बनी

पुल तो बना दिया, पार्किंग व लिफ्ट नहीं बनी

Thu, 26 Oct 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुल तो बना दिया, पार्किंग व लिफ्ट नहीं बनी
Kullu City - फोटो : amarujala
कुल्लू। सरवरी खड्ड पर लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण तो कर दिया है। लेकिन अभी तक न तो पुल के मुहाने में पार्किंग का निर्माण हो पाया है और न ही लिफ्ट बन सकी है। करीब एक वर्ष पूर्व बने पुल के एक मुहाने से ढालपुर के लिए लिफ्ट का निर्माण किया जाना है। करीब दो करोड़ रुपये लागत से बनने वाली लिफ्ट से जिला मुख्यालय ढालपुर में ट्रैफिक से निजात मिलेगी। उपायुक्त कार्यालय, एसपी कार्यालय, कोर्ट परिसर तथा जिला परिषद कार्यालय के बाहर लगने वाले जाम तथा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से निजात मिलेगी। लिफ्ट निर्माण से खराहल, सरवरी, अखाड़ा बाजार, रामशीला, सुल्तानुपर तथा अन्य आरपार के इलाकों के लोग वाहन को पार्क कर लिफ्ट के जरिये ढालपुर आ सकेंगे। एक वर्ष पहले सरवरी नदी पर पुल तो बनकर तैयार हो गया लेकिन पार्किंग और लिफ्ट अभी तक नहीं बन पाई है। टेक सिंह ठाकुर, अमित शर्मा, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, शेर सिंह, जगदीश ठाकुर, राजेश कुमार, महेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, मंजीत सिंह, रमेश ठाकुर, हरि सिंह तथा होतम सिंह ने कहा कि वह दो-तीन साल से सरवरी खड्ड पर पुल, पार्किंग और लिफ्ट बनाने की बातें सुन रहे हैं लेकिन अभी तक पुल का निर्माण ही हो सका है। यहां पार्किंग और लिफ्ट नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

बजट के अभाव में लटका लिफ्ट का काम
लोनिवि कुल्लू के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र गुप्ता तथा सहायक अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल का निर्माण कर दिया गया है। बजट के अभाव के चलते पार्किंग नहीं बन रही है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि लोनिवि के इलेक्ट्रिकल विंग ने लिफ्ट का एस्टीमेंट बना दिया है और लिफ्ट करीब दो करोड़ से बनेगी।
विज्ञापन

निर्माण में देरी के लिए विधायक जिम्मेदार
लिफ्ट निर्माण में हो रही देरी के लिए स्थानीय विधायक जिम्मेदार हैं। बिना किसी प्लानिंग के इसका निर्माण किया जा रहा है।-सुंदर सिंह ठाकुर, प्रत्याशी कांग्रेस सदर कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवरी से ढालपुर के लिए लिफ्ट का निर्माण अमृत योजना में किया जा रहा है। लिफ्ट का निर्माण दो करोड़ रुपये से किया जाएगा। लेकिन लोनिवि की इलेक्ट्रिकल विंग की लेटलतीफी से निर्माण में देरी हो रही है।-महेश्वर सिंह प्रत्याशी भाजपा कुल्लू सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed