{"_id":"59ef6b3d4f1c1bd7538b8fca","slug":"171508862781-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल के 15 पोलिंग बूथों में नहीं है दूरसंचार सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल के 15 पोलिंग बूथों में नहीं है दूरसंचार सुविधा
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के 15 पोलिंग बूथों में नहीं है दूरसंचार सुविधा
बर्फबारी और आपात स्थिति में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अशोक राणा
केलांग (लाहौल स्पीति)। जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति में 15 पोलिंग बूथों में लैंडलाइन और मोबाइल सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे दुर्गम पोलिंग बूथों में बर्फ बारी के बीच चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाना चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पल-पल बिगड़ते मौसम के मिजाम से बर्फ बारी की प्रबल संभावना बनी हुई है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने लाहौल स्पीति में 15 ऐसे पोलिंग बूथ कुरचेड़, चिमरेट, घारी, खंजर, नैनगाहर, मूलिंग, रारिक, चिचम, किब्बर, गेटे, लंगचा, डेमुल, लालुंग, ग्यू और हुरलिंग को उजागर किया है जहां पर दूरसंचार और इंटरनेट की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। लिहाजा आपात स्थिति में हालात से निपटने के लिए चुनाव आयोग से इन पोलिंग बूथों में वैकल्पिक तौर पर सेटेलाइट फोन स्थापित करने की मांग की गई है। हालांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस वायरलेस सिस्टम की व्यवस्था कर रखी है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवा सिंह नेगी ने 15 पोलिंग बूथों में दूरसंचार सेवा की व्यवस्था नहीं होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन पोलिंग बूथों में सेटेलाइट फोन की व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग से अपील की गई है। जबकि पुलिस वायरलेस सिस्टम का विकल्प उनके पास मौजूद हैं।