फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हुक्म चंद को बनाया कांग्रेस सेवादल जिला संगठक

हुक्म चंद को बनाया कांग्रेस सेवादल जिला संगठक

Wed, 12 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
हुक्म चंद को बनाया कांग्रेस सेवादल जिला संगठक
कुल्लू। जिला कांग्रेस सेवादल की कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में सेवादल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमेें 24 कार्यकर्ताओं को जिला संगठक का कार्यभार सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग प्रार्थी ने की। इस दौरान कांग्रेस सेवादल कुल्लू प्रभारी भोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनुराग प्रार्थी ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा का नहीं आरएसएस का एजेंडा लोगों पर थोप रही है। जिसका सेवादल पूरा विरोध करता है। कार्यकारिणी में जिला संगठक हुकम चंद, मनी राम, विशाल नेगी, अमित, जितेंद्र ठाकुर, रामनाथ, जोगिंद्र ठाकुर, विजय, तरसेम, शंकर दास, टिकम, कैलाश, बनारसी दास, गिरधारी राणा, सुभाष नेगी, महेश, लाल दास, तेहवा राम, संजय ठाकुर, चंद्रसेन नेगी, ओम प्रकाश, दलीप जोशी, रामचंद भारती, रामलाल आजाद, जगदीश चंद को चुना गया। पूर्ण चंद, कृष्णा, गुड्डी देवी, मंजू, शीला, शारदा, राजीव, दिनेश, रूप लाल, श्याम चंद, कमलेश शर्मा, सरला, मदन लाल को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। नेस राम, संजीता को मनाली ब्लॉक मुख्य संगठक, शिव दयाल, पार्वती देवी को कुल्लू ब्लॉक, चेत राम वीर, बीना देवी को बंजार ब्लॉक, बंसी लाल, सरिता शर्मा को आनी ब्लॉक जबकि सुरजीत ठाकुर, रोशनी देवी को निरमंड ब्लॉक मुख्य संगठक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण थ्यूरी एवं पाठ्यक्रम विभाग का जिम्मा देवराज ठाकुर को दिया गया। रचनात्मक कार्यक्रम विभाग में दौलत राम आचार्य, कांग्रेस प्रबंधन कार्यक्रम में गोपाल भारद्वाज, कला संस्कृति विभाग में मोहन लाल, सूचना एवं समन्वय में रेनू राम, मानदास और किशन सिंह ठाकुर को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गिरधारी राणा, लाल को आनी, ओमप्रकाश, रामचंद भारती को निरमंड, दलीप जोशी, रामलाल आजाद को बंजार, विशाल नेगी, जोंगिद्र ठाकुर कुल्लू ब्लॉक, सुभाष नेगी, गोपाल भारद्वाज को मनाली का प्रभारी बनाया गया। वहीं अमित वर्मा को जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड, न्यूली से विजय कुमार, बरशैणी से कैलाश, रैला से चंद्र सेन, पलहाच से सुभाष नेगी, खाड़ागाड़ से ठेवा राम, कुंगश से रामचंद भारती, बुच्छैर से रामलाल आजाद, अरसू से जगदीश, पौशना से मदन लाल, बल्ह से टिकम, मंडलगढ़ से दिनेश और नसोगी जिला परिषद वार्ड सेे जितेंद्र को प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed