फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाजपा सरकार बनते ही विकास को दी जाएगी गति : राम सिंह

भाजपा सरकार बनते ही विकास को दी जाएगी गति : राम सिंह

Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार बनते ही विकास को दी जाएगी गति : राम सिंह
जरी (कुल्लू)। भाजपा कुल्लू मंडल की मासिक बैठक में भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई। बैठक मंगलवार को मणिकर्ण घाटी के जरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सैन ने की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने कहा कि मणिकर्ण घाटी के लिए सांसद निधि के रूप में केंद्र से लाखों की धनराशि स्वीकृत हुई है। डबललेन की सौगात घाटी के लिए ऐतिहासिक फैसला है। भाजपा सरकार आते ही मणिकर्ण घाटी के रूके पड़े विकास को गति दी जाएगी और नए विकासात्मक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने देंगे। बैठक के बाद जरी क्षेत्र में भाजपा ने पद यात्रा निकाली। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया गया। बैठक में युवा मोर्चा के कार्यालय सचिव के लिए मनोज बसीन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मंडल महामंत्री अनिरुद्ध खैरा, अमर ठाकुर, जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल, जिप सदस्य टेक चंद, पार्षद तरूण विमल, प्रधान जय राम ठाकुर, ठाकुर चंद, हरि सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव वाला राम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष केहर सिंह, ख्याली राम, ओम प्रकाश, धर्म चंद, जगदीश कुमार, गोकुल ठाकुर, सुनील दत्त, जरी पंचायत उपप्रधान डाबे राम, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दिग्विजय आनंद, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री लोत राम, अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी चंद्र कुमार, चंद्रमणी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अंजय बोध, महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा महंत, महामंत्री नीना राणा, ईशरू देवी, महिला मंडल की प्रधान ब्राधा लीला नेगी, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज सूद, चंदन प्रेमी, शैलेंद्र शर्मा, रीमत राम राजू, वार्ड पंच चेत राम, चेतन शर्मा, रेवत भारती, तेज सिंह और जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed