{"_id":"5963ab4d4f1c1be8428b457c","slug":"171499704141-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने महिला डीपीई से की अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने महिला डीपीई से की अश्लील हरकतें
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू पर एक महिला पीईटी से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि उसे जवाबतलब कर कार्यालय बुलाकर उससे छेड़छाड़ की और फोन पर धमकाया। महिला की शिकायत महिला पुलिस थाना कुल्लू में आरोपी के विरुद्ध बीते दो जुलाई को केस दर्ज किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट से अग्रिम जमानत ली है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला पीईटी ने आरोप लगाया है कि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू ने उसे तंग करने के उद्देश्य से जवाबतलब किया और कार्यालय बुलाया। कार्यालय में उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला का आरोप है कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद ऑफ टाइम में उक्त अधिकारी फोन कर तंग करता है। आते जाते हुए टिप्पणियां करता है। जिससे तंग आकर उक्त महिला ने 27 जून को एसपी कुल्लू को शिकायत सौंपी। जिसकी जांच का जिम्मा महिला पुलिस थाना को सौंपा गया। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354, 354डी, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी अधिकारी ने अदालत से अग्रिम जमानत ली है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला कर्मचारियों के प्रति इस तरह की घटनाओं की शिकायत को लेकर बनी कमेटी की रिपोर्ट भी तलब कर रही है। जवाबतलब को लेकर भेजे गए दस्तावेज भी पुलिस मंगवा रही है। इधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि महिला पीईटी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
सभी आरोप निराधार
महिला की ओर से लगाए सभी आरोप निराधार हैं। महिला ने जालसाजी कर झूठे प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल की है, उक्त मामले में जांच की गई है। जांच में यह सिद्ध भी हो गया है। खुद को बचाने के लिए अब झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। -कुलवंत पठानिया, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू।