{"_id":"5cd45643bdec22070f67eae0","slug":"161557419587-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता श्रृंगा ऋषि के आगमन के साथ शुरू होगा बंजार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवता श्रृंगा ऋषि के आगमन के साथ शुरू होगा बंजार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शृंगा ऋषि के आगमन के साथ शुरू होगा बंजार मेला
जिला स्तरीय मेले के आयोजन को लेकर बंजार में बैठक
सफल आयोजन को 13 उपसमितियों का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। सोलह मई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय जिला स्तरीय बंजार मेले को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं देवता शृंगा ऋषि के कारदार विरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसडीएम बंजार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बदलाव और प्लॉट आवंटन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है आराध्य देवता शृंगा ऋषि के सम्मान में मनाए जाने वाले बंजार मेले का शुभारंभ देवता आगमन से होगा। इसी दिन रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जबकि, 17 मई को दिन में कार्यक्रम होगा। इस दिन रात्रि में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। 18 मई को दिन और रात के कार्यक्रम नहीं होंगे। 19 मई मतदान के दिन के समय कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। आखिरी दिन दिन और रात कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन होंगे, अभी यह तय नहीं हो पाया है। प्लॉट आवंटन 13 और 14 मई को किया जाएगा। मेले को सुचारु तरीके से चलाने के लिए लिए 13 उपसमितियों का गठन किया गया है। इसमें स्वागत उप समिति, प्लॉट आवंटन, धन एकत्रण, मेला सामान क्रय, पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य, विद्युत, पानी, आवास, परिवहन, मेला सजावट उप समिति, खेलकूद , रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम और देवी-देवता उप समितियों को उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष वली राम, देवता शृंगा के पुजारी मोहर सिंह शर्मा, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष टीसी डोगरा आदि मौजूद रहे।