{"_id":"5bdc7ca6bdec2269bf7d78eb","slug":"161541176486-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा में हुई 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा में हुई 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग में 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही बंद
समूची लाहौल घाटी में हिमपात से लुढ़का पारा, घाटी ठंड की चपेट में
अगले 48 घंटे तक रोहतांग समेत घाटी में बर्फबारी होने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो।
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में सितंबर में हुई बर्फबारी के बाद से जनजीवन अभी तक पटरी पर नहीं लौटा है। इसी बीच शुक्रवार सुबह से रोहतांग और कुंजुम दर्रा में हुई भारी बर्फबारी से यातायात बंद हो गया है।
बर्फबारी से समूची लाहौल घाटी इसकी जद में आ गई और शीतलहर की चपेट में आने से ठंड बढ़ गई है। मनाली-लेह को जोड़ने वाला बारालाचा दर्रा भी बंद हो गया है। कोकसर चौकी के प्रभारी एएसआई राजेश के अनुसार रोहतांग दर्रा के साथ दोपहर बाद कोकसर से सिस्सू तक भी मार्ग अवरुद्ध हुआ है, जबकि रोहतांग में हो रही बर्फबारी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मनाली की ओर से भी लाहौल के लिए वाहनों को गुलाबा बैरियर से आगे नहीं जाने दिया। इको टूरिज्म के सचिव दोरजे ठाकुर ने बताया कि तोद घाटी के दारचा दंगमा में 40 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने से रोहतांग दर्रा पर 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जबकि कोकसर और सिस्सू में 20 सेंटीमीटर, जिला मुख्यालय केलांग, दारचा, गोंधला, खंगसर और तांदी में 10, ग्रांफू में 25 सेंटीमीटर, बारालाचा में 60 और कुंजम दर्रा पर 40 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात होने की सूचना है। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 48 घंटे तक रोहतांग समेत घाटी के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। ताजा हिमपात के चलते घाटी का तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ आग सेकने को विवश हो गए हैं।
उधर, लाहौल के पटन घाटी के त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, मयाड, जाहलमा और थिरोटए में 15, तोद घाटी के दारचा, जिस्पा, योचे और स्तींगरी में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने घाटी के लोगों को आगाह किया है कि मौसम को देखते हुए हिमखंड का खतरा है और लोग अपने घरों से बाहर न निकलें।