फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रथ मैदान में महिलाओं ने पारंपारिक नाटी डाल मांगा सम्मान

रथ मैदान में महिलाओं ने पारंपारिक नाटी डाल मांगा सम्मान

Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
रथ मैदान में महिलाओं ने पारंपारिक नाटी डाल मांगा सम्मान
रथ मैदान में पारंपरिक नाटी डाल
विज्ञापन

कर महिलाओं ने मांगा सम्मान
एक घंटे तक चली महानाटी से रूढ़िवादी सोच पर किया प्रहार
महिलाओं ने पारंपरिक पट्टू और धाठू में सजकर किया कुल्लवी लोकनृत्य
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू के रथ मैदान में मंगलवार को एक साथ करीब तीन हजार महिलाओं ने पारंपरिक नाटी डाल कर अपना सम्मान मांगा। एक घंटा चली इस महानाटी से रूढ़िवादी सोच पर प्रहार किया गया। करीब 12 बजे शुरू हुई इस महानाटी में सबसे पहले नारी गरिमा पर आधारित लोकगीतों पर नाटी डाली गई। बाद में करीब एक घंटे तक अन्य लोक गीतों पर थिरक कर महिलाओं ने नारी गरिमा संदेश दिया।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन नारी गरिमा थीम पर महानाटी डाली गई। जिला भर से आई महिलाओं ने पारंपरिक पट्टू और धाठू में सजकर एक साथ कुल्लवी लोकनृत्य किया। करीब 12 बजे महानाटी का आगाज हुआ। 15 मिनट तक नारी गरिमा गानों पर नाटी डाली गई। इसके बाद इशारा मिलते ही महिलाओं ने रथ मैदान में लाल, पीले रूमाल लहराए। वाद्ययंत्र और शहनाई की गूंज के साथ नाटी आरंभ हुई। नाटी में सबसे पहले भौरू गाए गए। इसके बाद ढीली नाटी डाली गई। ऐसा डेहरी बागा, खेलजी ऐजे मेरी, बुधूआ मामा, हाडे मामुआ हो, छिड़ी चुघणी झुक्का माक्का, बेटी सा अनमोल, बाकी पौटू आलिये, विदा लागी दशमी, देश शोभला, रेड सेउए रा, वेद राम ठाकरा, चोल घौरा वे जाणा चिडूआ और अन्य लोकगीतों पर महिलाओं ने नाटी डाली। नाटी के माध्यम से कुल्लू में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान गोशाला और घर से बाहर रखने के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि अब इस परंपरा को बदलने की जरूरत है। महिलाओं से मासिक धर्म के दौरान छुआछूत बंद होगी तभी नारी की गरिमा बनी रहेगी।
विज्ञापन

इनसेट
देव आदेश का माना जाता है उल्लंघन
जिला कुल्लू के दुर्गम और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आज भी मासिक धर्म के दौरान गोशाला या घर से बाहर रखा जाता है। वह किसी चीज को छू नहीं सकती है। वह अपने घर के अंदर नहीं जा सकती है ऐसा करने पर देव आदेश का उल्लंघन माना जाता है। मासिक धर्म के दौरान महिला से होने वाली छुआछूत, भ्रांति को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन नारी गरिमा अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


87 पंचायतों में पाई गई दिक्कत
जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने कहा कि प्रशासन के सहयोग कुल्लू जिला में एक जनवरी 2018 को यह अभियान शुरू किया गया था। जिला की 87 पंचायतों में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं से होने वाले भेदभाव की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed