{"_id":"5b37ae364f1c1b214d8b9523","slug":"161530375734-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के अंदर ही बंद हो गई कुल्लू दोघड़ा रूट पर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह के अंदर ही बंद हो गई कुल्लू दोघड़ा रूट पर बस
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने के अंदर ही बंद
हुई कुल्लू-दोघड़ा रूट पर बस
बंजार के विधायक ने बस को दिखाई थी हरी झंडी
आज भी मीलों पैदल सफर तय करने को मजबूर लोग
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। परिवहन, वन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गृह जिले में बसों को सिर्फ हरी झंडी दिखाने की होड़ मची हुई है। वहीं धरातल पर लोगों को मीलों दूर पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं।
उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाले कुल्लू-दोघड़ा रूट पर चलने वाले एचआरटीसी की बस सेवा एक माह के अंदर ही बंद हो गई। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने 28 मई को निगम की बस को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन अब 28 जून को बस को इस रूट पर बंद कर दिया गया है। इस संबंध में ग्रामीण हीरा लाल, प्रकाश चंद, हेत राम, प्रेम सिंह, वार्ड सदस्य लीला देवी और आरती देवी के अनुसार विधायक ने बस को हरी झंडी दिखाई थी। जिसके बाद ग्रामीणों को टैक्सियों के महंगे सफर से निजात मिली थी। बस चलने से लोग समय पर अपने गंतव्यों तक पहुंच जाते थे लेकिन एक माह के अंदर ही बस सेवा बंद हो गई है। अगर रूट पर बस नहीं चलानी थी तो पहले बस को हरी झंडी दिखाने की क्या आवश्यकता थी?
उन्होंने कहा कि विधायक के आधे अधूरे उद्घाटन के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मीलों पैदल चलकर लोगों को अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल के विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग भी बस बंद होने से समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं इस संबंध में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि कुल्लू-दोघड़ा रूट पर दोघड़ा में जहां पर बस को मोड़ा जाता है। वहां पर ढलानदार भूमि है। जिसे ठीक कर रूट पर बस सेवा को सुचारु कर दिया जाएगा।